राजस्थान

RAJASTHAN NEWS : टीचर शराब पीकर पहुंचा स्कूल, बच्चों ने बुलाए परिजन

RAJASTHAN NEWS : टीचर शराब पीकर पहुंचा स्कूल, बच्चों ने बुलाए परिजन

सीकर जिले के नीमकाथाना उपखंड के लादीकाबास गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा का मंदिर शर्मसार होता नजर आया, जब एक अध्यापक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। यह मामला शुक्रवार का है, जिसने पूरे गांव और शिक्षा विभाग को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अशोक मीणा शुक्रवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। नशे की हालत में उसकी गतिविधियां देखकर बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव के कई लोग स्कूल परिसर में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने जब अशोक मीणा से सवाल जवाब किए तो वह सही तरीके से जवाब भी नहीं दे सका। नशे की हालत में झूमते हुए वह ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगता नजर आया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पहला मामला नहीं है। शिक्षक अशोक मीणा पहले भी कई बार शराब के नशे में स्कूल आता रहा है। बच्चों और ग्रामीणों ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें शराब के नशे में धुत टीचर की हालत साफ देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया और इसकी शिकायत विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू शर्मा को दी।

स्कूल प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने कहा, “मेरी पोस्टिंग 1 जुलाई को ही इस स्कूल में हुई है, और फिलहाल मैं छुट्टी पर हूं। ग्रामीणों ने शिकायत दी है, जैसे ही मैं स्कूल लौटूंगी, इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं अजीतगढ़ के सीबीईओ (CBEO) मोहनलाल ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पास अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो निश्चित रूप से नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सरकार शिक्षा को लेकर विभिन्न योजनाएं और नवाचार ला रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे शिक्षक पूरे तंत्र की साख को गिरा रहे हैं।

गांववालों ने मांग की है कि शिक्षक अशोक मीणा को तत्काल निलंबित किया जाए और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
यह घटना सिर्फ एक गांव की नहीं बल्कि समूची शिक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है कि यदि ऐसे मामलों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इसका खामियाजा भविष्य की पीढ़ियां भुगतेंगी।

यह भी पढ़े :

हरियाणा के रेवाड़ी में बिहार के अफसर की पोस्टिंग पर विवाद, कांग्रेस नेताओं ने नायब सैनी सरकार को घेरा

हिमाचल में तबाही, 69 लोगों ने गंवाई जान, 37 लोग लापता, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

admin

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

13 hours ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

15 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

16 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

17 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

19 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

20 hours ago