माता मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर बोले CM सैनी
.
नवरात्र की शुभ शुरुआत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन में भी हिस्सा लिया। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि, हमारा हरियाणा हरा भरा रहे और विकास की गति निरंतर बढ़ती रहे… ये नवरात्र। ये सब के लिए विशेष नवरात्र है।
वहीं, उन्होंने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का और वित्त मंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी का मैं विशेष तौर से धन्यवाद करता हूं, प्रधानमंत्री को धन्यवाद के साथ बधाई भी देता हूं कि, जीएसटी के दरों में कमी आज से लागू हो गई है…जिसका लाभ आम जन को मिलेगा।
इसके अलावा सीएम सैनी ने कहा कि, ऐग्रिकल्चर प्रॉडक्ट पर जीएसटी की दरों को कम करके किसान भाइयों को बड़ी सौगात दी है… इन त्योहारों में जीएसटी की दरों को कम करना सभी के लिए एक बड़ा लाभ है… मैं इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं…
वहीं, सीएम सैनी ने बताया कि, किसानों के लिए बीज के ऊपर सब्सिडी दी है, और आज धान की भी परचेस शुरू हो गई है… नवरात्रों का पहला दिन है और जीएसटी का भी लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज देश विकसित राष्ट्र की तरफ गति से बढ़ रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जो हमारे प्रॉडक्ट हैं, जो देश के अंदर बन रहे हैं, हमें उनको उपयोग करना चाहिए। स्वदेशी को अपनाना चाहिए। हम अपने दैनिक जीवन के अंदर बहुत सारी चीजें हम विदेशी की तरफ बढ़ जाते हैं। हमें ये संकल्प लेकर के स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। स्वदेशी को ही बढ़ावा दें।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…