उत्तर प्रदेश

TAJMAHAL: ताजमहल के संरक्षण पर नहीं हो रहा खर्च, कमाई का 5 प्रतिशत भी नहीं हो रहा खर्च, भारत सरकार के खाते में जाता है सारा पैसा।

TAJMAHAL: ताजमहल के संरक्षण पर नहीं हो रहा खर्च

ताजमहल का नाम तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन अब धीरे धीरे जो खबर सामने आ रही है वो ये है कि ताजमहल की खूबसूरती कम होती जा रही है। कहा जा रहा था कि अब ताजमहल का सफेद रंग फीका पड़ रहा है। और लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों हो रहा है। नहीं पता होगा तो आइए मैं आपको बताती हूं ताजमहल में पर्यटकों का तांता लगा रहता है

और इसका सीधा फायदा सरकार को मिलता है क्योंकि ताजमहल से सरकार की कमाई तो खूब हो रही है, लेकिन उसके संरक्षण पर उसके बचाव पर उसकी कमाई की पांच प्रतिशत धनराशि भी व्यय नहीं हो रही है। और ये जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआइ) से सामने आई है

। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ताजमहल से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को 99.54 करोड़ रुपये की आय हुई, लेकिन इस अवधि में उसके संरक्षण पर केवल 3.17 करोड़ रुपये ही व्यय किए गए। एएसआइ को हुई आय में टिकटों की बिक्री व फिल्मों की शूटिंग फीस शामिल है।

ताजमहल देश के साथ ही विदेश के सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला स्मारक है। मुरादाबाद के फाजिल अंसारी ने एएसआइ के आगरा सर्किल से आरटीआइ में जानकारी मांगी थी। केंद्रीय जनसूचना अधिकारी सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने उन्हें अवगत कराया है कि ताजमहल की प्रशासनिक व्यवस्था एएसआइ देखती है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) संभालता है, जिसका भुगतान एएसआइ के महानिदेशक द्वारा किया जाता है।

वही डॉक्टर जितेंद्र ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को ताजमहल से 99 करोड़ 54 लाख 22 हजार 310 रुपये की आय हुई, जबकि इस अवधि में संरक्षण कार्यों पर तीन करोड़ 17 लाख 76 हजार 447 रुपये व्यय किए गए। वर्ष 2024 में तीन लाख 39 हजार 46 विदेशी पर्यटकों ने आफलाइन टिकट खरीदे थे। केंद्रीय जनसूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि, संरक्षण अनुभाग द्वारा संरक्षण कार्यों पर हुए व्यय की उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर ही सूचना दी गई है।

ताजमहल की टिकट बिक्री से होने वाली आय भारत सरकार के समेकित कोष में जमा होती है। इसमें से एडीए को पथकर की धनराशि का भुगतान कर दिया जाता है। भारत सरकार संरक्षण कार्यों के लिए विभाग को बजट जारी करती है। विभाग सर्किलों को उनके प्रस्ताव के आधार पर संरक्षण कार्य के लिए बजट देता है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago