हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां: 1 जून से 30 जून तक, स्कूलों का समय बदला गया

हरियाणा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। 1 जुलाई 2024 से स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा।

गर्मी के कारण, बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए, शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। अब सभी स्कूल सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी होगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:15 बजे से चलेगी।

दिल्ली व यूपी में गर्मी की छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं. दिल्ली व उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्कूलों में 18 मई से समर वेकेशन शुरू हो गई है. कुछ में 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी गर्मी की छुट्टियां शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार राज्य सरकार ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उसकी सूचना दे दी है.

हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 जून, 2024 से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी. इसका साफ मतलब है कि 31 मई तक सभी स्कूलों में शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई जारी रहेगी. हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के स्कूलों में 01 जून से 30 जून, 2024 तक ग्रीष्मावकाश यानी गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. फिर 01 जुलाई, 2024 से सभी स्कूलों को पहले की तरह खोल दिया जाएगा. इसमें कोई भी बदलाव होने पर स्टूडेंट्स को जानकारी दे दी जाएगी.

हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा चुका है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है. इस स्थिति में स्टूडेंट्स का तेज धूप में रहना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. इसीलिए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से कर दिया है. सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी कर दी जाएगी. वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago