लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, नेताओं का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ता जा रहा है. गोपालगंज में एक ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जो अपना जनसंपर्क गदहे पर बैठकर कर रहे हैं. लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं. गदहे पर सवार होकर नामांकन भी किया था.
कुचायकोट प्रखंड के के शामपुर गांव के रहने वाले पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन के दिन गधे के साथ जुलूस निकाला और उसपर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. वहीं, अब गदहे पर ही सवार होकर घूम रहे हैं.
शुक्रवार को जिला मुख्यालय के मौनिया चौक पर नेताजी गधा पर सवार होकर जब पहुंचे, तो लोगों के बीच चर्चा का विषय हो गये. सत्येंद्र बैठा ने कहा, चुनाव जीतकर सांसद चुने जाने के बाद जनप्रतिनिधि दिल्ली चले जाते हैं. अपने जिले का कोई विकास नहीं करते हैं. वोट लेकर जनता को मूर्ख और गधा समझ लेते हैं. इसलिए गधे के साथ प्रचार कर आईना दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोपालगंज में पिछले तीन दशक से कोई विकास कार्य नहीं हुआ. डीजल-पेट्रोल की भी महंगाई है.
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए खर्च कहां से आयेगा, इसलिए गधे की सवारी कर प्रचार कर रहे हैं और जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांग रहे हैं. बता दें कि गोपालगंज में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में 25 मई को है. यहां एनडीए से प्रत्याशी जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, महागठबंधन से प्रत्याशी वीआइपी के प्रेमनाथ चंचल पासवान, एआइएमआइएम से दीनानाथ मांझी, बसपा से संजीत राम समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…