हादसे में मृतकों की पहचान 57 वर्षीय सत्येन्द्रकांत पांडेय, 55 वर्षीय शशिबाला पांडेय, और 50 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। ये सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसयूवी ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक गाड़ी से टकरा गया। इस टक्कर में रितेश, रविंद्रनाथ तिवारी और किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसयूवी का चालक मोतिहारी (बिहार) का निवासी अशोक चौबे था, जो बाल-बाल बच गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस के जरिए कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सत्येन्द्रकांत, शशिबाला और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि एसयूवी में कुल सात श्रद्धालु सवार थे, जो महाकुंभ स्नान के बाद मंगलवार को अयोध्या में दर्शन करने जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…