लुधियाना : पंजाब में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन बस्ती जोधेवाल, कमिश्नरेट लुधियाना में तैनात सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरप्रीत सिंह को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी काकोवाल रोड, लुधियाना निवासी विजय कुमार की शिकायत के आधार पर की गई है। विजय कुमार ने आरोप लगाया था कि एएसआई गुरप्रीत सिंह उनसे थाने में दर्ज एक पुलिस मामले के संबंध में अदालत में चालान पेश करने के लिए 4,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई पहले ही शिकायतकर्ता से 20,500 रुपये की रिश्वत किश्तों में ले चुका था और अब 4,500 रुपये की और मांग कर रहा था।
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में एएसआई गुरप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी पंजाब में रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…