अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में आज दोपहर एक भीषण आग लग गई। गांव गनियावली और पेंडरा में 50 से अधिक खेतों में आग लगने से करीब 50 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव गनियावली में दोपहर 12:30 बजे किसान दीपक के नलकूप पर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे उस खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक खेत से दूसरे खेत में फैलते हुए कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जलाते हुए पेंडरा गांव तक पहुंच गई।
किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर खेतों में जुताई कर आग को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू रही। बाद में किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर खेतों में पानी चलाया। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तब जाकर करीब दो बजे आग पर काबू पाया जा सका।
सूचना मिलने पर एमएलसी चौ ऋषिपाल सिंह, पवन वर्मा, जिप सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, केपी मिस्त्री, बोधपाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे और किसानों के नुकसान का आकलन किया। यह घटना किसानों के लिए एक बड़ा झटका है। इस आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…
जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…
बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…