अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने चलाई लाठी

उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैलियों में बड़ी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं. इसी वजह से उनकी रैलियों में बड़े पैमाने पर भगदड़ मचती है. चुनाव प्रचार के दौरान, पहले फूलपुर, फिर संतकबीरनगर और अब आज़मगढ़ में, अखिलेश की रैली में भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे रैली में बड़े पैमाने पर भगदड़ मच गई।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश की रैली के दौरान एक बार फिर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मंच की ओर बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ दिया और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागते हुए नजर आए. इस दौरान जिस स्टैंड पर लाउड स्पीकर लगाए गए थे, वो भी गिर गया. इतना ही नहीं जैसे ही आगे से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, पीछे वाले कार्यकर्ता अपने आप ही वहां से भाग गए.

इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की संयुक्त जनसभा के दौरान भी ऐसा ही दृश्य देखा गया था. यहां भी हालात बेकाबू हो गए थे और सुरक्षा की दृष्ट से दोनों नेताओं को वहां से जाने के लिए कहा गया था. हालांकि इस बीच दोनों नेताओं ने रैली स्थल पर ही एक-दूसरे से बातचीत का वीडियो जारी किया था.

इससे पहले अखिलेश यादव की संतकबीरनगर में बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ दी थी और मंच की ओर बढ़ रहे थे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. संतकबीरनगर की रैली का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और सपा मुखिया की कार तक पहुंच गए थे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश के संग सेल्फी भी खिंचवाई थी

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago