Uncategorized

Merrut: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं घायल

यूपी के मेरठ में 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार को प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है। यह घटना परतापुर के मैदान में आयोजित कथा के छठे दिन हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भीड़ बेकाबू होने के कारण एंट्री गेट पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई और कई महिलाएं एवं बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए।

बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल महिलाओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दो-जहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

24 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago