इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज यानि 20 दिसंबर 2024 को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। ओम प्रकाश चौटाला का निधन हरियाणा राजनीति के लिए ना सिर्फ बेहद दुःखद है, बल्कि एक युग की समाप्ति है।
पीएम मोदी ने जतया दुख
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।
सीएम सैनी ने जताया शोक
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि, हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक्स पर लिखा कि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। भगवान् से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि, इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रखर वक्ता श्री ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है।उनका निधन हरियाणा राजनीति के लिए ना सिर्फ बेहद दुःखद है, बल्कि एक युग की समाप्ति है।उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। चौटाला सहाब ने राजनीति व सामाजिक जीवन में सर्वोच्च स्थान को प्राप्त किया था।आपने हमेशा निराशा, अकर्मण्यता, असफलता और उदासीनता के अंधकार को अपने आत्मविश्वास, साहस, दृढ़इच्छाशक्ति और जीवन के आशा भरे दीपों से पराजित किया।चौटाला सहाब को अलविदा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ऐसे विशाल हृदय वाले लोहपुरुष मरते नहीं, लोगों के दिलों में सदैव अमर रहते हैं।
आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जताया दुख
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने जताया दुख
ओपी धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…
राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…