Solar Eclipse : क्या पूर्ण सूर्य ग्रहण का मोबाइल नेटवर्क पर पड़ेगा प्रभाव?

Washington, D.C. : सोमवार को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा जाएगा। दर्शक इस क्षण को कैद करने के लिए अपने सेलफोन को आसमान की ओर उठाएंगे। लेकिन, क्या सेलफोन के इस्तेमाल में हुई वृद्धि के कारण नेटवर्क बंद पड़ सकते हैं?

अमेरिका के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों और नेटवर्क प्रदाता कंपनियों का कहना है कि वे ग्रहण वाले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में सेलुलर और वाई-फाई नेटवर्क पर ट्रैफिक में उल्लेखनीय वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि ग्रहण के दौरान इस क्षेत्र में पर्यटकों की बाढ़ आने वाली है। इससे नेटवर्क को ऑनलाइन रखने वाले प्रमुख प्रदाताओं पर दबाव बढ़ गया है।

नेटवर्क पर सबसे ज्यादा लोड कहां बढ़ेगा?

नेटवर्क का सबसे ज्यादा लोड उन जगहों पर बढ़ने वाला है, जो ग्रहण की समग्रता के रास्ते में पड़ेंगे। इसमें वे स्थान शामिल हैं, जहां चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश को ढक लेगा। इसमें सबसे ज्यादा स्थान टेक्सास राज्य में हैं। ग्रहण देखने पहुंचे पर्यटक उन क्षेत्रों में सेल्यूलर नेटवर्क पर भरोसा करेंगे। वे अपने अनुभव को दोस्तों और बाकी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए सोशल मीडिया, लाइवस्ट्रीम और वीडियो कॉल का उपयोग कर सकते हैं।

क्या ग्रहण का वायरलेस नेटवर्क पर कोई प्रभाव पड़ेगा?

वैज्ञानिकों ने कहा है कि ग्रहण का वायरलेस नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन शहरों और कस्बों में पर्यटकों की आमद फुटबॉल या किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट को देखने पहुंचे लोगों की भारी भीड़ जैसा माहौल बनाती है। जितनी अधिक भीड़ होगी, सेल कनेक्शन ढूंढना उतना ही मुश्किल हो सकता है।

क्या नेटवर्क बंद पड़ सकते हैं?

नेटवर्क बंद होने की संभावना कम है, लेकिन यह पूरी तरह से असंभव नहीं है। यदि नेटवर्क पर भार बहुत अधिक हो जाता है, तो कुछ क्षेत्रों में कनेक्शन धीमा या अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकता है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago