रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें 50-50 हजार के दो बेल बॉन्ड जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एल्विश यादव 17 मार्च को जेल भेजा गया था।
अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेशी थी, लेकिन, तीन दिनों तक वकीलों की हड़ताल के चलते जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। दरअसल, जिला न्यायालय में गुरुवार को भी एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा धाराएं बढ़ाने की वजह से ऐसा हुआ।
न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। गौरतलब है कि सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश यादव को सांपों की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच की थी।
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…
रायपुर : सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…
रायपुर : सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…
रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…
रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…