Categories: मनोरंजन

Snake Venom Case: एल्विश यादव समेत 8 लोगों पर 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Snake Venom Case: सांपों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी ( Rave Party ) मामले में अब नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट को एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है. नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरा से संपर्क था. जेल जाने और फिर वहां से वापस आने के बाद भी एल्विश यादव Elvish Yadav की मुश्किलों का अंत नहीं हुआ है.

सांपों और सांपों के जहर की तस्करी से लेकर रेव पार्टी के आयोजन सहित सभी आरोपों के प्रमाण इस चार्जशीट में उपलब्ध कराए गए हैं. एल्विश यादव समेत अन्य के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरा से संपर्क था. आरोपी सांपों की खरीद-फरोख्त के काले धंधे में शामिल था.

Elvish Yadav को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनपर आरोप था कि वो रेव पार्टियों में सांप और सांपों के जहर को सप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं, Elvish Yadav पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा. नोएडा पुलिस ने Elvish Yadav को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया था. बताया गया था कि पुलिस संग पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया था कि वो सांपों के जहर की सप्लाई करते थे.

5 दिन जेल में बिताने के बाद 22 मार्च को एल्विश यादव को जमानत मिल गई थी. यूट्यूबर की जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी. हालांकि उन्हें एक रात और जेल में ही बितानी पड़ी. 6 दिन लुक्सर जेल में काटने के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया था. यहां यूट्यूबर सागर ठाकुर संग लड़ाई के मामले पर उनका बयान लिया गया और फिर उन्हें रिहा कर दिया गया था.

यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) ने बिग बॉस OTT 2 में भाग लिया था. शो को जीतने के बाद से वो सुर्खियों में चल रहे थे. उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा हो गई थी. तभी अचानक एल्विश को लेकर चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली. 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था. सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है. आरोपियों के पास से 20 मि.ली. सांप का जहर बरामद किया गया था.

इस पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन एक एनजीओ ने किया था. NGO पीएफए के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस को एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत की थी. उनका आरोप था कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में गैर-कानूनी रूप से रेव पार्टियां करता है. इनमें सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है. इन पार्टीज में विदेशी लड़कियों भी आती हैं. स्नेक वैनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन होता है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago