Categories: दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में ये क्या हो रहा… पहले तो लेडीज कोच में बैठ गया फिर करने लगा बहस, वीडियो वायरल

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के महिला डिब्बे में एक नशे में धुत व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति महिलाओं के डिब्बे में बैठ जाता है और जब महिलाएं उसे वहां से जाने के लिए कहती हैं तो वह बहस करने लगता है।

वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति नशे में है और जब महिलाएं उसे बाहर जाने के लिए कहती हैं तो वह उनसे बहस करने लगता है। कुछ देर तक बहस करने के बाद वह सीट से खड़ा होता है और “तमीज से बोल लो” कहकर निकल जाता है।

यह घटना दिल्ली मेट्रो के पहले डिब्बे में हुई है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित है। पुरुषों को इस डिब्बे में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, कई बार पुरुषों को महिलाओं के डिब्बे में यात्रा करते हुए देखा गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ऐसे लोगों का चालान काटती है जो महिलाओं के डिब्बे में यात्रा करते हैं। लेकिन यह समस्या अभी भी काफी हद तक बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर काफी नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, “वह शराब के नशे में है और मुझे नहीं पता कि मेट्रो ऐसे लोगों को अंदर क्यों आने देती है।”

यह पहली बार नहीं है जब कोई आदमी महिला डिब्बे में यात्रा करने को लेकर बहस कर रहा हो। पिछले साल भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 8 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 2 हजार से अधिक लाइक मिले हैं जबकि 154 लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

इसके साथ ही यूजर्स दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago