Categories: दिल्ली

नवजात बच्चों की तस्करी का भंडाफोड़, 4- 6 लाख में मासूमों की खरीद-फरोख्त

Child trafficking in Delhi : दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सीबीआई और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में 7-8 नवजात बच्चों को बचाया गया है। इनमें से एक बच्चे की उम्र महज 36 घंटे और दूसरे की 15 दिन है।

रेड के दौरान पुलिस भी मौजूद

सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर से अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने केशवपुरम के एक मकान से दो नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है। बरामद बच्चों का डिटेल्स खंगाला जा रहा है और उनका अपहरण कैसे हुआ, इसको लेकर पूछताछ जारी है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है। सीबीआई की टीम बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह छापेमारी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और रोहिणी के इलाके में की गई थी। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के लोग अस्पतालों से बच्चों की चोरी करते थे। इस मामले में एक वॉर्ड बॉय को भी गिरफ्तार किया गया है।

रेस्क्यू किए गए बच्चों की उम्र 10 साल से कम

सीबीआई को बच्चों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली थी जिसके बाद छापेमारी की ये कार्रवाई शुरू की गई थी। CBI ने जिन बच्चों को रेस्क्यू किया है उनकी उम्र 10 साल से कम है। इस मामले में 3-4 लोगों को अभी गिरफ्तार किया गया है।

4 से 6 लाख रुपये में बेचे जा रहे थे बच्चे

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विज्ञापन, फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत भर के निःसंतान दंपतियों से जुड़ते थे जो बच्चे गोद लेने के इच्छुक होते थे।

वे कथित तौर पर वास्तविक माता-पिता के साथ-साथ सरोगेट से भी बच्चे खरीदते थे और उसके बाद नवजात बच्चों को 4 से 6 लाख प्रति बच्चे की कीमत पर बेचते हैं। ये आरोपी कथित तौर पर गोद लेने से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाकर कई निःसंतान दंपतियों से लाखों रुपये की ठगी करने में भी शामिल रहे हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

2 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

2 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

2 hours ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

3 hours ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

21 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

21 hours ago