थप्पड़, लातों और पेट में मारा… केजरीवाल के PA पर FIR में क्या क्या?

AAP की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस ने गुरुवार को एक्‍शन लिया. दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. स्‍वाति मालीवाल ने आज ही पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्‍होंने कहा कि बिभव ने मुझे थप्पड़ मारा और लात भी मारी. उसने मेरी बॉडी पर हमला किया.

दिल्‍ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक वो जल्‍द ही एक्‍स अस्‍पताल में मेडिकल करवाने के लिए जाएंगी. बता दें कि 13 मई को दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल सिविल लाइंस स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के घर मिलने के लिए पहुंची थी. वो सीएम हाउस की लॉबी में वेट कर रही थी. तभी सीएम के पीएम बिभव कुमार वहां पहुंच गए. उन्‍होंने स्‍वाति पर लात, घूसों से हमला कर दिया. इस दौरान उसने राज्‍यसभा सांसद के पेट में भी मारा.

पेश मामले में तब स्‍वाति मालीवाल की तरफ से तुरंत मामले की सूचना दिल्‍ली पुलिस को दी गई थी. बाद में वो स्‍वयं भी सिविल लाइंस थाने पहुंची थी. उन्‍होंने पुलिस को बाद में लिखित शिकायत देने की बात कही थी. आज दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के अधिकारी स्‍वाति मालीवाल के घर पहुंची. करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका लिखित बयान दिया. जिसके आधार पर अरविंद केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

किस धारा में कितनी सजा?

आईपीसी-354: कानून की इस धारा के तहत कोई भी पुरुष किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है या उसे निर्वस्त्र करने के इरादे से ऐसे कृत्य के लिए उकसाता है तब इस धारा का प्रयोग किया जाता है. इसके तहत तीन से सात साल की जेल का प्रावधान है.

आईपीसी 509: कानून की इस धारा के तहत अपमान करने के इरादे से गलत शब्द का प्रयोग करना या गलत इशारा करने के लिए कार्रवाई की जाती है. इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है.

आईपीसी धारा 506: कानून की इस धारा के तहत आपराधिक धमकी देने के लिए कार्रवाई होती है, जिसके तहत दो साल तक की सजा का प्रावधान है.

आईपीसी 323: कानून की इस धारा के तहत मारपीट करने के लिए कार्रवाई की जाती है, जिसके तहत एक साल तक की सजा का प्रावधान है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago