SIRSA: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जांचने पहुंचे MLA गोकुल सेतिया, ट्रैफिक लाइटें बंद मिलने पर भड़के विधायक

SIRSA: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जांचने पहुंचे MLA गोकुल सेतिया

SIRSA: हरियाणा के सिरसा शहर में कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया सोमवार के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को जांचने निकले। इस दौरान लाल बत्ती चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद होने पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने होमगार्ड पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि, लाइट बंद क्यों रखते हो। इस पर होमगार्ड ने जवाब दिया कि उन्हें परमिशन नहीं है। विधायक और तैश में आ गए। उन्होंने होमगार्ड से कहा कि ट्रैफिक लाइट चालू करने के लिए क्या चंडीगढ़ से परमिशन लेनी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने अपने पीए को होमगार्ड का नाम नोट करके उसके बारे में डीजीपी और एसपी को शिकायत लिखने के लिए कहा।

 

एक दिन पहले ही उन्होंने गांव नेजिया में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ की क्लास लगाई, तो सोमवार को उनके निशाने पर ट्रैफिक पुलिस रही। विधायक के साथ नगर परिषद के एक्सईएन विक्की कुमार भी रहे। विधायक ने एक्सईएन से ट्रैफिक लाइटों के बारे में पूछा तो एक्सईएन ने जवाब दिया कि, उनकी ओर से ट्रैफिक लाइट सही हैं, कोई दिक्कत नहीं है। इनको ऑपरेट करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। इसके बाद विधायक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

वहीं, जब विधायक के आने की सूचना मिली तो, ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक लाइटों को चालू कर दिया गया। जिस पर विधायक ने कहा कि, जब परमिशन नहीं है, तो फिर मेरे आने पर कैसे ट्रैफिक लाइट चालू कर दी गई हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को गंभीरता से काम करने के सख्त निर्देश दिए।

दरअसल, शहर में बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के इरादे से विधायक गोकुल सेतिया आए दिन किसी न किसी डिपार्टमेंट में जाकर जांच पड़ताल करते हैं। जिसकी वजह से वे अपने हलके में काफी लोकप्रिय हैं…

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago