Uncategorized

भारतीय से नहीं मिलाया हाथ ! ‘धर्म के कारण…’ X पर सफाई

क्या इस्लाम में किसी गैर महिला से हाथ मिलाना हराम है। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उज्बेकिस्तान के एक मुस्लिम शतरंज खिलाड़ी ने भारत की एक हिंदू महिला शतरंज खिलाड़ी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, और कहा कि गैर धर्म की महिला से हाथ मिलाना उसके लिए हराम है।  दरअसल टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट का आयोजन नीदरलैंड के विज्क ऑन जी में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब भारतीय ग्रैंड मास्टर आर वैशाली से एक खिलाड़ी ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसका कारण पूरी तरह से धार्मिक था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आर वैशाली ने चौथे दौर के मुकाबले की शुरुआत से पहले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोव के खिलाफ हैंड शेक करने के लिए हाथ  बढ़ाया, लेकिन नोदिरबेक याकूबोव बिना जवाब दिए बैठ गए। जिससे वैशाली असहज महसूस कर रही थीं। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हो गया, तो नोदिरबेक याकूबोव ने ‘एक्स’ पर एक लंबी प्रतिक्रिया पोस्ट की।

नोदिरबेक याकूबोव ने दी सफाई

इसमें उन्होंने कहा कि, ‘वे वैशाली और उनके छोटे भाई आर. प्रज्ञानंदधा का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वे धार्मिक कारणों से अन्य महिलाओं को नहीं छूते हैं.’ नोदिरबेक याकूबोव जो एक मुसलमान हैं, उसने लिखा, ‘मैं वैशाली के साथ खेल में घटित स्थिति के बारे में बताना चाहता हूँ. महिलाओं और भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के प्रति पूरे सम्मान के साथ, मैं सभी को सूचित करना चाहता हूँ कि मैं धार्मिक कारणों से अन्य महिलाओं को नहीं छूता हूँ’

भारतीय खिलाड़ी से नहीं मिलाया हाथ

खेल कोई भी हो, मैच शुरू होने से पहले प्रतिद्वंद्वी टीमों के कप्तान या खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते ही हैं।  नोदिरबेक याकुबोएव का ऐसा न करना ना सिर्फ वैशाली के लिए बल्कि लोगों के लिए भी स्वाभाविक रूप से हैरान करने वाला था।  सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। बता दें कि चौथे दौर का मुकाबला शुरू होने से पहले वैशाली को नोदिरबेक याकूबोव की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन नोदिरबेक याकूबोव भारतीय चेस प्लेयर से बिना हाथ मिलाए बैठ गए।

 

ये भी पढ़ें:

DELHI: विधानसभा चुनाव में फिर उठा यमुना विवाद, केजरीवाल के बयान पर हरियाणा की CM सैनी का पलटवार

SIRSA: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जांचने पहुंचे MLA गोकुल सेतिया, ट्रैफिक लाइटें बंद मिलने पर भड़के विधायक

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

15 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

15 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

16 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

18 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

19 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

19 hours ago