सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल 2026 की शुरूआत में ही इन धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन अब अचानक गिरावट नजर आ रही है। इस सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक बार से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
हालांकि, चांदी अभी अपने हाई से 1 लाख 59 हजार रुपये से ज्यादा कम रेट पर मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बीते कारोबारी दिन 2,63,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और ये खुलने के साथ ही 2,60,453 रुपये तक फिसल गया। यानी कि एक झटके में 1 Kg चांदी के दाम 2,565 रुपये कम हो गया।
कुछ एक्सपर्ट्स का आने वाले समय में इसके 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर तक टूटने का अनुमान जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ये एक बार फिर से तेज रफ्तार पकड़ सकती है। गुरुवार के ओपनिंग भाव से तुलना करें, तो अभी 1 किलो चांदी 1,59,595 रुपये तक सस्ती मिल रही है।
गुरुवार को सोने का भाव भी फिसला है और 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। बताए कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,58,755 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। यानी ये 1,054 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…