Uncategorized

अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन हुए चोटिल, World Cup में बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें

भारत और नामीबिया के बीच आज टी20 विश्वकप का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की भिंड़त दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। पहले अभिषेक शर्मा पेट इंफेक्शन के कारण उनके इस मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुआ है और अब अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे (लेफ्ट टो) में चोट लग गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर जा लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। कुछ देर तक अभ्यास भी रोकना पड़ा। फिलहाल अभी यह साफ नहीं है कि ईशान किशन नामीबिया के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं, अगर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दोनों ही पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन एक विकल्प के रूप में मौजूद हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को भी ओपनिंग में आजमाने की चर्चा चल रही है।

बता दें कि, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए टीम किसी भी खिलाड़ी को जोखिम में डालने से बचना चाहेगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago