स्पोर्ट्स

तेंदुलकर-कोहली सब को पीछे छोड़कर शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर इस टुर्नामेंट में शानदार आगाज किया। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी के पांच विकेट और उपकप्तान शुभमन गिल के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया। बांग्लादेश के तौहीद के शतक पर शुभमन गिल का शतक भारी पड़ गया। वहीं, गिल ने 8 वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

शुभमन गिल ने सबसे कम पारियों में आठ वनडे शतक लगाए है। गिल ने 51 पारियों में ये कीर्तिमान रचा है। शिखर धवन ने 57 पारी, विराट कोहली 68 पारी, गौतम गंभीर ने 98 पारी और सचिन तेंदुलकर ने 111 पारियों में 8 वनडे शतक जड़े। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले इस टुर्नामेंट में जीत से आगाज भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएगा।

बता दें कि, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एक समय पर बांग्लादेश के 35 रन पर 5 विकेट खो दिए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 228 रन बनाए । 229 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सधी हुई शुरूआत की। भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन जोड़े। कोहली (22), अय्यर (15) के जल्दी आउट होने के कारण एक समय भारत 144 रन पर चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल आए और उन्हें एक जीवनदान भी मिला फिर उन्होंने 47 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली। गिल और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें:

Delhi: पहली कैबिनेट की बैठक में क्या-क्या हुआ ? सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

डाइजेशन की समस्या को ऐसे करें दूर, अपने खाने के साथ जरूर लें ये चीजें

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago