हेल्थ

DIGESTION: डाइजेशन की समस्या को ऐसे करें दूर, अपने खाने के साथ जरूर लें ये चीजें, डाइजेशन होगा तुरंत, मिलेगा आराम।

DIGESTION: डाइजेशन की समस्या को ऐसे करें दूर

खाना तो हमारे दिल दिमाग में इस तरह घर किया हुआ है कि, हमारा मन कुछ ना कुछ स्वादिष्ट और लाजवाब खाने को करता रहता है। लेकिन ऐसे में हमारे सामने जो सबसे बड़ी समस्या सामने आती है, वो है खाने के डाइजेशन की। क्योंकि खाना खाने के बाद देखा जाता है कि, हमारा शरीर उस खाने को या इस चीज को डाइजेस्ट करने में असमर्थ रहता है।

DIGESTION: डाइजेशन की समस्या को ऐसे करें दूर

और सही तरीके से खाने का डाइजेशन ना हो तो हमारे शरीर में अनेकों बीमारियां घर करने लग जाती है। तो अगर हम स्वादिष्ट या लाजवाब खाने की और बढ़ते हैं, तो हमें जो सोचने की चीज है, वो ये है कि, हम ऐसा क्या खाएं… जो स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी सही हो।लेकिन ऐसा सिर्फ बाहर के खाने की चीजों के कारण ही नहीं होता, बल्कि हमारे डेली के खान पान में भी हम बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिसका हमारे डाइजेशन पर पूरा पूरा असर पड़ता है।

हमारे घर के डेली खान-पान में भी हमें कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, तो वहीं हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए, कि हम हमारे खाने में केवल उन्हीं चीजों को शामिल करें.. जिसकी इजाजत हमारी बॉडी हमें देती हो। अक्सर हम हमारे मन की सुनकर खाने की चीजों को ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, तो वो भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। तो आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले है कि, आम डेली के खाने को आप कैसे आसानी से डाइजेस्ट कर सकते हैं

1. चावल ना पचे तो- नींबू

सबसे पहले बात करते हैं चावल की अक्सर चावल की तासीर ठंडी बताई जाती है… और अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो काम करता है तो आपको चावल अवॉइड करने चाहिए। और चावल को पचाने का केवल एक ही इलाज है, वो है नींबू। आप चावलों के साथ या चावल खाने के बाद नींबू जरूर खाएं

2. मसालेदार खाना ना पचे तो- छाछ

अगर आपको कम मसाले वाला खाना खाने की आदत है और कहीं बाहर आपको मसालेदार खाना खाना पड़े। तो इसका इलाज है कि, आप खाना तो खाएं, खाने को अवॉइड ना करें। लेकिन खाने के साथ आप छाछ जरूर लें। छाछ मसालों को शांत करने का काम करेगी।

3. मूंगफली ना पचे तो- गुड़

अब बात करते है मूंगफली की, मूंगफली हमारे शरीर के लिए काफी गर्म होती है। लेकिन अगर आप मूंगफली को गुड़ के साथ खाते हैं तो आप इसके डाइजेशन को आसान बना सकते है।

4. भारी भोजन ना पचे तो- हिंग

वहीं अगर आपने हेवी मिल ली है, तो आप अपने भोजन में हिंग का प्रयोग जरूर करें। हिंग आपके डाइजेशन को आसान बनाता है। और जल्द से जल्द आपके भोजन को डाइजेस्ट भी करता है।

5. दाल ना पचे तो- अदरक

रात के भोजन के टाइम दाल तो हर कोई बनाता हैं, लेकिन अगर आपको चाहिए कि, वो दाल आपको पेट में दर्द ना करें और आसानी से डाइजेस्ट हो जाएं तो आपको चाहिए कि आप उस दाल में अदरक का यूज जरूर करें।

6. गेहूं की रोटी ना पचे तो- देसी घी

रोटी तो हम सभी डेली खाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि, हमारा शरीर गेहूं की रोटी को पचाने में भी समर्थ नहीं होता। ऐसे में हमें चाहिए कि, हम हमारी रोटी के साथ देसी घी का प्रयोग करें। जिससे हमारा डाइजेशन बिल्कुल तंदरूस्त रहेगा।

7. फास्ट फूड खाकर भारीपन लगे तो- पुदीना

वहीं अगर आपने बाहर के फास्ट फूड को खा लिया है और उससे आपको काफी हेवी फील हो रहा है तो आपको चाहिए कि, आप पुदीना से बनी कोई चीज खाएं। इसके अलावा आप कोई पुदीना से बनी ड्रिंक भी पी सकते है, जो आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करेगी।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago