तेजिंदर सिंह बिट्टू, जो पहले पंजाब कांग्रेस में एक प्रमुख व्यक्ति थे, ने हाल ही में पार्टी के भीतर तनाव पैदा कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और कुछ समय बाद बीजेपी में शामिल हो गए. तेजिंदर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. उनकी जॉइनिंग विनोद तावड़े ने करवाई.
जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त बीजेपी दफ्तर में अश्विनी वैष्णव, सुशील कुमार उर्फ रिंकू और विनोद तावड़े भी मौजूद थे. इसके अलावा चौधरी करमजीत कौर भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आपको बता दें, करमजीत कौर ने कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, वह फिलहाल कांग्रेस से नाराज हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी. इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी. उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है. उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं.’
सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे को शेयर करते हुए तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू भावुक हो गए थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ’35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहा हूं.’ मालूम हो, तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…