Categories: देश

‘इतना ज्यादा बच्चा पैदा कर दिए..’, लालू पर नीतीश के बिगड़े बोल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के बनमनखी में एनडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए परोक्ष रूप से लालू परिवार की आलोचना की. उनके विवादित बयानों से विपक्षी पार्टियां नाराज हैं. चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला और उन पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के घोटालों के कारण उन्हें (लालू प्रसाद यादव) इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा और बाद में अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। अब वह अपने बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं.

नीतीश ने कहा, ‘उन्होंने कई बाल-बच्चे पैदा किए हैं. क्या किसी को इतने बाल-बच्चा पैदा करने की जरूरत है?’ लालू परिवार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए नीतीश ने कहा, ‘उनकी बेटियां और दो बेटे पहले से ही सक्रिय राजनीति में हैं. वे वास्तव में क्या करते हैं? वे अपनी सनसनीखेज टिप्पणियों से सुर्खियां बटोरते हैं.’

जदयू प्रवक्ता परिमल कुमार ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के लिए राजद की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि दोनों बुराइयां राजद का पर्याय बन गई हैं. उन्होंने कहा कि राजद भारतीय लोकतंत्र के लिए स्पष्ट खतरा है. परिमल ने दावा किया कि परिवार के सदस्यों को स्थापित करना स्पष्ट रूप से भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दावा किया कि महागठबंधन के उम्मीदवार मुखौटा के अलावा कुछ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि असली लड़ाई तो लालू प्रसाद यादव से है. रूडी ने लालू परिवार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू के पास उम्मीदवारों की कमी है. इसके कारण आम चुनाव में उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारना पड़ता है.

इस मामले में मीसा भारती ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा क्या बोलें इस पर… बिहार की जनता समझेगी. बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहना चाह रहे हैं. जब हमारे साथ थे, तो उनको नहीं पता था. अब मोदीजी बंद कर दिए हैं, तो चाचाजी शुरू किए हैं परिवारवाद पर बोलना.

वहीं, नीतीश कुमार की इस टिप्पणी के बाद राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने लालू परिवार के खिलाफ किए गए शब्दों के चयन के लिए नीतीश कुमार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि नीतीश का बयान ‘अशोभनीय’ है. लालू पर नीतीश के बयान में शालीनता की कमी है. यह लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद एनडीए खेमे में व्याप्त निराशा के स्तर को दिखाता है.

admin

Recent Posts

Maharaja Ganga Singh: रेगिस्तान में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह के एक फैसले ने बदल दी राजस्थान की तकदीर

श्रीगंगानगर। राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला आज कृषि उत्पादन के लिए देशभर में जाना जाता है।…

45 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व…

45 minutes ago

घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

 आज के समय में गलत खानपान, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने,…

1 hour ago

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई…

1 hour ago

Jaipur Traffic Plan: जयपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! दिसंबर से मार्च तक शुरू होंगे 3 बड़े प्रोजेक्ट, JDA ने तैयार किया मास्टरप्लान

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…

2 hours ago