हेल्थ

SHINY HAIR: क्या आपको भी बालों की चमक चाहिए? तो ये वीडियो आखिर तक देख लीजिए, घरेलू नुस्खों से आपके बाल होंगे शानदार।

SHINY HAIR: क्या आपको भी बालों की चमक चाहिए?

गर्मियों का मौसम अपने साथ धूप, पसीना और उमस लेकर आता है, जिससे बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में बालों की चमक बनाए रखना एक चैलेंज बन जाता है। लेकिन घरेलू उपायों और नेचुरल हेयर मास्क की मदद से आप अपने बालों को हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी बना सकती हैं। आइए जानते हैं 5 असरदार हेयर मास्क के बारे में, जो गर्मियों में आपके बालों को चमकदार बनाएंगे। पहला मास्क है

दही और शहद का मास्क

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों की गंदगी साफ करके उन्हें नेचुरल शाइन देता है। शहद बालों को मॉइश्चराइज करके ड्राइनेस दूर करता है।

सामग्री-

• 2 चम्मच दही
• 1 चम्मच शहद

बनाने और लगाने की विधि-
• दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

केला और नारियल तेल का मास्क

केला बालों को सॉफ्ट बनाता है और नारियल तेल डीप कंडीशनिंग देते हैं। यह मास्क डैमेज्ड बालों को रिपेयर करके उनमें नई चमक लाता है।

सामग्री-
• 1 पका केला
• 2 चम्मच नारियल तेल

बनाने और लगाने की विधि-
• केले को मैश करके नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह लगाकर 45 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

अंडा और ऑलिव ऑयल मास्क
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होता है, जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। ऑलिव ऑयल बालों को हाइड्रेट करके चमक बढ़ाता है।

सामग्री-
• 1 अंडा
• 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने और लगाने की विधि-
• अंडे को फेंटकर ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा और नींबू का मास्क
एलोवेरा जेल बालों को कूलिंग इफेक्ट देता है और नींबू का रस डैंड्रफ हटाकर चमक बढ़ाता है।
सामग्री-
• 2 चम्मच एलोवेरा जेल
• 1 चम्मच नींबू का रस
बनाने और लगाने की विधि-
• दोनों को मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 25 मिनट बाद धो लें।
आंवला और मेथी का मास्क
आंवला विटामिन-सी से भरपूर है और मेथी बालों के झड़ने को रोकती है। यह मास्क बालों को काला और चमकदार बनाता है।
सामग्री-
• 2 चम्मच आंवला पाउडर
• 1 चम्मच मेथी पाउडर
• पानी
बनाने और लगाने की विधि-
• पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। बालों पर लगाकर 1 घंटे बाद धो लें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago