इश्क के चक्कर में एक पत्नी हैवान बन गई। मुस्कान नाम की इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं फिर उसके शव के 15 टुकड़े कर दिए। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे छिपाने के लिए बड़ी प्लानिंग की। दोनों ने शव को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया ताकि दुर्गंध न आए और मौका देखकर इसे ठिकाने लगा दें। इतना ही नहीं हत्या के बाद मुस्कान अपने पति सौरभ का फोन लेकर अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल में घूमने चली गई। सौरभ के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हिलस्टेशन के फोटो अपलोड किए ताकि ये दिखाया जा सके कि सौरभ घूमने गया है। दरअसल, मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का है जहां मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी के साथ रहते थे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…