स्पोर्ट्स

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा 860 करोड़ का चूना ! चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करना पड़ा भारी ?

ICC चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद हर तरफ टीम इंडिया की जीत की चर्चा हो रही है लेकिन क्या आप जानते है होस्ट करने वाली टीम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करीब 860 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने पूरे गाजे-बाजे के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया था और अलग-अलग स्टेडियम तैयार किए थे लेकिन पाकिस्तान की टीम खुद ग्रुप के शुरूआती मैच में बाहर हो गई जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खूब ट्रोल किया गया।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने बोर्ड अधिकारियों को लेकर और टीम के खिलाड़ियों की खूब अलोचना की लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कंगाली की कगार पर खड़ा है। क्रिकेट एक्सपर्ट का मनाना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इंडिया के उनके यहां नहीं आने से काफी नकुसान हुआ है क्योंकि भारत सरकार ने टीम इंडिया को सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी जिसके बाद टीम इंडिया ने अपने मैच दुबई में खेले थे।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब कोई होस्ट टीम अपने मुकाबले खेलने के लिए किसी दूसरे देश गई हो। टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने तीन चैंपियंस ट्रॉफी वेन्यू- रावलपिंडी, लाहौर और कराची को अपग्रेड करने के लिए लगभग 18 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 58 मिलियन डॉलर) खर्च किए थे. अपग्रेड करने की लागत अनुमानित बजट से 50 प्रतिशत ज्यादा थी। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कथित तौर पर इवेंट की तैयारियों पर 40 मिलियन अमरीकी डॉलर खर्च किए। हालांकि बदले में उनकी कमाई चवन्नी भर ही हुई।

वहीं, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC से गुहर ला रहा है अब ऐसे में सवाल उठा रहा है जब पाकिस्तान पहले से कर्ज में था उसके बाद क्यों उसने ICC इवेंट करने के लिए कर्ज लिया और उसकी खुद की टीम ग्रुप लीग के मुकाबले में पहले ही बाहर हो गई जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करीब 800 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:

नागपुर हिंसा में हुआ बड़ा खुलासा…महिला पुलिसकर्मियों से हुई थी बदसलूकी, मास्टरमाइंड का हुआ पर्दाफाश !

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago