SHARE MARKET: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
फरीदाबाद: आजकल के तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-143, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने शिकायतकर्ता से टेलीग्राम ऐप पर संपर्क कर GLOBAL INDIA पोर्टल पर शेयर खरीदने को कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 1,39,000/-रू के शेयर खरीदे, जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालना चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिनकी शिकायत थाना साइबर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।
अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक उर्फ अबु वासी दरबारी जिला जैसलमैर को पाली राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
जिससे पुछताछ में सामने आया कि वह खाता उपलब्ध करवाने का काम करता है और उसने खाता आगे ठगों को दिया था। मामले में जुडे एक SIM कार्ड और एक मोबाईल को बरामद किया गया है। आरोपी ने बीए बीएड की पढ़ाई की हुई है। जिसको मामले में पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामले में एक आरोपी दिवेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…
नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…