हरियाणा

CYBER FRAUD: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामलें में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि थाना साइबर बल्लभगढ में चावला कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि व्हाट्सएप पर उसने डेटा ड्राइव डिजिटल कंपनी नामक एक समूह देखा। जिसमें उसे टाइम्स ऑफ इंडिया और स्टार स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया को रेटिंग देने की बात कही गई, जिसमें प्रत्येक टास्क के बदले उसे 120/-रू मिलने थे। बाद में शिकायतकर्ता को लिकं भेजकर टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया। जिसके बाद ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को टेलीग्राम पर पैड टास्क को पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया तथा उससे कुल 14,58,700/-रू विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से अपने खाता में डलवाये

जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालने को कहा तो ठगों ने कहा अपके खाता में लाभ को मिलाकर 17,80,200/-रू हो गये है अगर आप पैसे निकालना चाहते है टैक्स के रूप में 2,96,700/-रू देने होगे। शिकायतकर्ता द्वारा मना करने उसको ग्रुप से बाहर कर दिया गया। इस प्रकार शिकायतकर्ता से ठगी हुई। जिस संबंध में थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने एक आरोपी अजय (24) उर्फ अनिल वासी गांव खेजडली कलां जिला जोधपुर को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी खाता उपलब्ध करवाता था और खाता में आये पैसो को USDT में बदल कर आगे भेज देता था। अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इसी मामले से जुडे 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

6 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

7 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

8 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

8 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

8 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

9 hours ago