भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खत्म होने के बाद फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारतीय जर्सी में अगली बार कब नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछले साल दोनों ने वनडे सीरीज खेली थी, जिससे फैन्स को बड़ी राहत मिली थी, क्योंकि उससे पहले करीब सात महीने तक उन्हें टीम इंडिया में देखने का मौका नहीं मिला था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद एक बार फिर प्रशंसकों को ‘रो-को’ के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण आने वाला है, लेकिन रोहित और विराट टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दोनों नहीं दिखेंगे, क्योंकि पिछले टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में फैन्स को उनकी झलक अब इंटरनेशनल में थोड़ी देर से मिलेगी।
वहीं, अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगली बार प्रशंसक आईपीएल 2026 में देख पाएंगे। रोहित मुंबई इंडियंस की ओर से और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके बाद भारतीय टीम के लिए उनकी अगली वनडे एंट्री जून 2026 में संभव है, जब अफगानिस्तान के भारत दौरे पर तीन वनडे मैच खेले जा सकते हैं।
इसके बाद भारत जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगा, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। मुकाबले एजबेस्टन, कार्डिफ और लॉर्ड्स जैसे मैदानों पर खेले जाएंगे। अगर ये सीरीज तय समय पर होती हैं, तो रोहित और विराट 2026 में टीम इंडिया के लिए करीब 15 वनडे मुकाबले खेलते हुए फिर से एक्शन में नजर आ सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…