पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4, 44.3, 45.1 और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, अगर बात पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक और सिरसा में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.3 और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में अधिकतम पारा 44.1 डिग्री और फरीदाबाद में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…