WhatsApp Image 2024 06 15 at 9.24.56 PM

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4, 44.3, 45.1 और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अगर बात पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक और सिरसा में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.3 और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में अधिकतम पारा 44.1 डिग्री और फरीदाबाद में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *