सेवा सेतु अभियान : ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर….

रायपुर: सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार करते हुए गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम देवरगांव, मरवाही विकासखंड के ग्राम बंसीताल तथा पेंड्रा विकासखंड के ग्राम अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की गई।

अमाडांड हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रहा है। विभागीय अधिकारी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और पात्रता के अनुरूप हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।


विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत और विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों, उनके निराकरण तथा हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में कृषि, वन, श्रम, खाद्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं, पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं के साथ स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

75 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, पांच परिवारों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी

अमाडांड में आयोजित शिविर में स्वामित्व योजना के तहत आसपास की ग्राम पंचायतों के 75 हितग्राहियों को आबादी पट्टे वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को छड़ी एवं चश्मे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश देते हुए पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण टोकरी भेंट की। साथ ही तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता और मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

News Desk

Recent Posts

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा…

32 minutes ago

बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब…

35 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….

रायपुर: जशपुर जिले में वर्षा जल को सहेजने, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर…

43 minutes ago

दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में डर पैदा करना होगा

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई रेप की वारदातों पर स्वत: संज्ञान…

44 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए…

46 minutes ago