रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सहयोग है। आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड भैयाथान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका में आयोजित रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुईं। शिविर में 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और 77 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंत्री ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। नागरिक शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और नियमित जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का अवसर है। स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ी गतिविधियों में सामूहिक सहभागिता से अभियान का उद्देश्य साकार होगा।

श्रीमती राजवाड़े ने छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर कर समानता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और पात्र नागरिकों से स्वास्थ्य शिविरों में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह, बीपीएम श्रीमती कंचन देवांगन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आरएचओ
(मेल एवं फीमेल), सीएचओ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

क्र.-9259/दानेश्वरी

News Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है.…

14 hours ago

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

मुंबई  भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में…

16 hours ago

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

    इंदौर भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार…

16 hours ago

बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV

मुंबई  Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV…

16 hours ago

Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू

 नई दिल्ली  अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने अपने तिमाही नतीजों से शेयर मार्केट की…

17 hours ago

पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना

भोपाल  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने सक्रिय राजनीति में…

18 hours ago