सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल
 नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भोपाल के दस नंबर मार्केट तिराहे पर समस्त व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भोपाल व्यापारी महासंघ ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने विकास के लिए वोट दिया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उनका व्यापार संकट में है। व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई तत्काल बंद करने, मिक्स लैंड यूज लागू करने, नया मास्टर प्लान शीघ्र लागू करने तथा गुजरात की तर्ज पर अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण संबंधी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों को जो समय दिया गया है, वह बेहद कम है। समय सीमा बढ़ाई जाए और मध्यप्रदेश में भी गुजरात मॉडल की तरह व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से नया मास्टर प्लान लागू नहीं होने की सजा व्यापारी क्यों भुगतें।

व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने सरकार से व्यवसायिक लाइसेंस प्राप्त किया, व्यवसायिक दरों पर संपत्ति कर और बिजली बिल का भुगतान किया तथा व्यवसायिक उपयोग के अनुसार स्टांप शुल्क भी जमा किया। इसके बावजूद उनके प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी आजीविका और जीवनभर की पूंजी खतरे में पड़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसान आंदोलन और नीट आंदोलन की तर्ज पर प्रदेशव्यापी व्यापारी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

22 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

22 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

22 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

1 day ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

1 day ago