जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ीं मुश्किलें, अब 11 लाख की धोखाधड़ी का नया आरोप

इंदौर
 ड्रग्स केस में उलझे नाना पटवारी की उलझने कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले एक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब एक अन्य निवेशक ने शिकायत कर दी है।

जोन- 1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से पूछताछ की थी। शाम को संजय महाजन नामक व्यक्ति ने एक और शुभम बैली टाउनशिप में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

शुभम वैली टाउनशिप में गबन का नया मामला
जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, गुरुवार को पुलिस टीम ने नाना पटवारी और उसके करीबी सुमित मंत्री के सहयोगी पप्पू मंत्री से गहन पूछताछ की थी। इसी बीच गुरुवार शाम को संजय महाजन नामक निवेशक पुलिस के पास पहुंचे और ‘शुभम वैली टाउनशिप’ प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता संजय महाजन का आरोप है कि नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी ने शुभम वैली टाउनशिप में एक प्लॉट/संपत्ति का सौदा किया था। इसके बदले उनसे 11 लाख रुपये लिए गए, लेकिन सौदे के मुताबिक न तो प्रॉपर्टी सौंपी गई और न ही पैसे लौटाए गए।

पुलिस तीनों आरोपियों से करेगी पूछताछ
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस नई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले के मुख्य आरोपितों—सुमित मंत्री, नाना पटवारी और भरत से इस नए 11 लाख रुपये के धोखाधड़ी केस के सिलसिले में भी पूछताछ की जाएगी।

लगातार दर्ज हो रही शिकायतों और नए-नए पीड़ितों के सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपियों के पूरे वित्तीय नेटवर्क और टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के कागजातों को खंगाल रही है।

दावा- नाना पटवारी के मोबाइल में कई संदिग्ध एप
पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टा और आईटी एक्ट के साथ ही संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने जब पूछताछ के लिए नाना पटवारी को थाने पर बुलाया तो उनसे इन आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की गई. दावा किया जा रहा है कि जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कुछ एप्स भी मिले हैं. इनकी बारीकी से जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया गया है और आरोपियों से जुड़ी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

मोदी के सामने विपक्ष का बेहतर PM फेस कौन? उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी को चुना

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री…

2 hours ago

हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने…

2 hours ago

ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट

ताइपे ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों में अचानक आई तेजी ने एक बार…

3 hours ago

तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर…

4 hours ago

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर बड़ा कांड हुआ है. तस्‍करों ने बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (BSF)…

5 hours ago

ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत

 नई दिल्ली ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हमला…

5 hours ago