बिहार

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV: विधानसभा चुनाव से पहले 6 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी अपग्रेड, सम्राट चौधरी को Z+ और तेजस्वी यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा

BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV: विधानसभा चुनाव से पहले 6 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी अपग्रेड

बिहार विधानसभा चुनाव(BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV)नजदीक आते ही राज्य सरकार ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। गृह विभाग ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सहित छह नेताओं की सुरक्षा श्रेणी को अपग्रेड कर दिया है

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV) को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी लिएजन (ASL) टीम भी शामिल होगी। Z+ सुरक्षा में करीब 36 जवान रहते हैं, जिनमें पुलिस बल के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 से अधिक कमांडो भी शामिल होते हैं। ये सभी एक साथ उन्नत सुरक्षा समन्वय में रहते हैं, ताकि VIP को किसी भी संभावित खतरे से बचाया जा सके।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा श्रेणी(BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV) को Y+ से बढ़ाकर Z कर दिया गया है। Z श्रेणी में कुल 22 जवान तैनात होते हैं, जिनमें 4 से 6 केंद्रीय बलों के कमांडो शामिल रहते हैं।

पप्पू यादव और अन्य नेताओं की सुरक्षा (BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV)में भी बढ़ोतरी

  • पप्पू यादव (सांसद, पूर्णिया) को अब Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इसमें कुल 11 सुरक्षा कर्मी होते हैं, जिनमें 2-4 कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी शामिल रहते हैं।
  • प्रदीप कुमार सिंह (सांसद, अररिया) को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
  • ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (विधायक, बाढ़) को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जिसमें कुल 8 सुरक्षा कर्मी होते हैं, जिनमें 1-2 कमांडो शामिल होते हैं।
  • नीरज कुमार (विधान परिषद सदस्य और सत्तारूढ़ दल के सचेतक) को भी Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

आपको बता दें कि, VIP सुरक्षा (BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV)को लेकर भारत में कई श्रेणियां होती हैं — X, Y, Y+, Z और Z+

  • Z+ श्रेणी: करीब 36 जवान, जिनमें पुलिस बल और CRPF के कमांडो शामिल होते हैं
  • Z श्रेणी: 22 जवान, 4-6 कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी।
  • Y+ श्रेणी: 11 जवान, 2-4 कमांडो और पुलिसकर्मी।
  • Y श्रेणी: 8 जवान, 1-2 कमांडो और पुलिसकर्मी।
  • X श्रेणी: केवल 2 पुलिसकर्मी, कोई कमांडो नहीं।

1 अगस्त को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक(BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV) में इन छह नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। समिति ने चुनावी माहौल और जनसभाओं में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा श्रेणी बढ़ाने की अनुशंसा की थी। गृह विभाग ने इस सिफारिश को मंजूरी दी और विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव (BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV)के दौरान नेताओं की यात्राएं, रोड शो और जनसभाएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान भीड़ के बीच नेताओं के नजदीक पहुंचना आसान होता है, जिससे सुरक्षा जोखिम भी बढ़ जाता है। इसी वजह से गृह विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया है।

नई व्यवस्था के बाद इन नेताओं के साथ पहले से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे। उनके कार्यक्रमों और आवागमन(BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV) के दौरान सुरक्षा घेरे को और सख्त किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ प्रबंधन और संभावित खतरों की निगरानी के लिए अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।

इस कदम से न सिर्फ नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि चुनावी कार्यक्रमों(BIHAR VIDHANSABHA CHUNAV) में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

आगे पढ़ें: यूथ कांग्रेस के पोस्टर से सैलजा-सुरजेवाला गायब, हुड्डा गुट ने दिखाया दबदबा

Nisha Sharma

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago