जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचे इलाकों में तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह मौजूद है और दुर्गम इलाके के बावजूद उनके सफाये के लिए तलाशी अभियान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गये।
डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, “पिछले कुछ दिनों से, हमें जिला पुलिस की खुफिया शाखा के माध्यम से आतंकवादियों की आवाजाही की जानकारी मिल रही थी और उसके अनुसार सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अस्थायी चौकियां (अंतर-राज्यीय) सड़क पर स्थापित की गई थीं।”
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…