जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। केल्लाम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पहुंचे आतंकियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई। हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे दो आतंकी ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पहले मजदूरों से उनका नाम पूछा और फिर गोली चला दी। घटना के बाद घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
हमले में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भोपिंदर के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी थे और रोज़गार के लिए जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे थे।
हमले के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने कुलगाम सहित उन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां बड़ी संख्या में बाहरी मजदूर रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मजदूरों को अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं और आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले अनंतनाग में भी आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। उस हमले में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षाबलों को अभियान तेज करने और हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि दीवाली 2026 में 4000…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जीवन दीप समिति (JDS) की बैठक…
संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत…
वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया वन…
महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत खोंगापानी में विकास के दावों की पोल पहली ही बारिश ने खोल…