दक्षिण कुवैत की एक इमारत में आग लगने से अब तक 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत हो गई है। वहीं, 30 अन्य के घायल होने की सूचना है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग की घटना को “दुखद” बताया और कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और वहां प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि खाड़ी देश में भारतीय दूतावास सभी संबंधित लोगों को “पूरी सहायता” प्रदान करेगा।
राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…