चंडीगढ़ के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली लेकिन बाद में पता चला कि यह तो झूठी धमकी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सुबह ईमेल मिलने के बाद मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
वहीं. संस्थान के एक अधिकारी ने दावा किया कि यही ईमेल दिल्ली और दक्षिण भारत के कई अस्पतालों को भेजा गया था। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। चंडीगढ़ पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिण) दलवीर सिंह ने कहा, “हमें कुछ नहीं मिला।”
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…