Categories: बिजनेस

SBI YONO APP:  SBI डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आज बाधित, नहीं कर पाएंगे ऐप या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल

SBI YONO App: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के लाखों करोड़ों ग्राहकों को होली त्योहार के एक दिन पहले परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैंक ने इसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दी है और कहा है कि बैंक के योनो ऐप्स समेत डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आज बाधित रहेगी.

बैंक ने जारी किया अलर्ट:

आपको बता दें एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसमें सबसे ज्यादा ग्राहक है ऐसे में एसबीआई ने पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी कर आज 23 मार्च को सेवा में बाधित रहने का अलर्ट जारी कर दिया था जिसके अनुसार नेट बैंकिंग, मोबाइल एप,  योनो आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सिर्फ एक घंटे करनी पड़ है दिक्कतों का सामना:

बैंक ने बताया कि आज पूरे दिन के लिए यह समस्या नहीं रहने वाली है. एसबीआई के ग्राहकों को दिन में बस कुछ देर के लिए परेशानी हो सकती है. बैंक के शेड्यूल्ड एक्टिविटी के अनुसार 23 मार्च को दोपहर 1:10 से शुरू हो रहा है जो 2:10 तक है इस 1 घंटे के दौरान एसबीआई की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

करते रहेगी समान्य काम:

नोटिफिकेशन की माने तो 23 मार्च को भी 1:00 से पहले तक सारी सेवाएं सामान्य रूप से काम करते रहेंगे दोपहर 2:10 के बाद भी सारी सेवाएं अच्छे से काम करेंगे बस इस 1 घंटे के बीच में  यूपीआई लाइट या एसबीआई के एटीएम के जरिए अपने जरूरी काम निपट सकेंगे. अगर आप नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए पेमेंट करते हैं तो वह प्रभावित हो सकती है.

 

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

3 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

3 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

3 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

4 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

4 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

4 hours ago