HIMACHAL POLITICAL CRISIS: कांग्रेस को बड़ा झटका, बागी विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Himachal Political Crisis: हिमाचल का सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक तरफ खबरें है कि प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी वहीं दूसरी तरफ आज दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में हिमाचल कांग्रेस के 3 निर्दलीय विधायक- आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के 6 बागी नेताओं ने आज दोपहर दिल्ली में बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर और इंद्र दत्त लखनपाल ने कमल थाम लिया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और हिमाचल से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि हिमाचल में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के क्रॉस वोटिंग में कांग्रेस के 6 विधायकों ने  और 3 निर्दलीय विधायकों ने भी अपना वोट बीजेपी उम्मीदवार को दिया था, जिसके बाद से ही प्रदेश के सियासत में सरगर्मियां तेज हो गई थी और बागी विधायकों की सदस्या रद्द कर दी गई थी।

प्रदेश की 6 विधानसभा सीटें खाली हुई हैं, जिससे अब लोकसा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होने हैं। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर सातवों चरण में एक 1 जून को इन छह, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, बड़सर, कुटलेहड़, गगरेट और सुजानपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. लेकिन अब यह माना जा रहा है कि देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ के विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है तो अब सभी नौ जगह उपचुनाव होंगे। हालांकि, तीन सीटों पर अभी आयोग की तरफ से घोषणा होगी, तभी चुनाव करवाए जाएंगे।

 

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

2 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

3 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

3 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

4 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

4 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

4 hours ago