समय रैना ने डिलीट किए सारे Videos, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-

विवादों में घिरे कॉमेडियन समय रैना इन दिनों काफी मुश्किलों में है। उनके शो ‘India’s Got Latent के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया नजर आए थे। रणवीर ने शो में अपने पेरेंट्स और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर ऐसा जोक मारा कि देशभर में उनके खिलाफ नारजागी जाहिर होने लगी और समय रैना और रणवीर के नाम से देश के अलग-अलग राज्यों में FIR दर्ज होने लगी और इसके साथ ही संसद पर भी इस पर चर्चा होने लगी।

वहीं, जब मामला पूरी तरह से बढ़ने लगा तो अब समय रैना की तरफ से इस पूरे मामले में रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, जो कुछ भी हो रहा है, मेरे लिए ये सब हैंडल कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। ये सब बहुत ज्यादा है। मैंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सारे वीडियोज चैनल से हटा दिए हैं। मेरा मकसद लोगों को अपने इस एक्ट से केवल हंसाने का था और अच्छा समय बिताने का. इसके अलावा मेरा और कोई इरादा नहीं था। मैं सारी एजेंसीज के साथ पूरी तरह कॉपरेट करने के लिए तैयार हूं। उनकी पूछताछ ठीक तरह से हो पाए मैं इसमें पूरी तरह से अपना योगदान देने के लिए रेडी हूं, शुक्रिया।

बता दें कि, बुधवार को मुंबई पुलिस ने Youtube शो ‘India’s Got Latent’ में किए गए विवादित बयानों के मामलों में अपूर्वा मखीजा समेत 6 लोगों के बयान दर्ज किए है। वहीं, समय रैना के वकीलों ने मुबई पुलिस से पेशी के लिए अभी समय मांग है, क्योंकि अभी समय अमेरिका मे है और वो 17 मार्च को वापस आएंगे। वहीं, पुलिस ने समय की टीम को बता दिया है कि जांच को इतने दिन तक नहीं रोका जा सकता है, इसलिए उन्हें पूछताछ शुरू होने की तारीख से 14 दिनों के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा।

वहीं, खार पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जिनमें शो के जज आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा, बालराज घई (जिनका स्टूडियो शो के लिए इस्तेमाल हुआ था) और शो से जुड़े तीन तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं और इसके अलावा यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टीम ने पुलिस को बताया है कि वे आज अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

फ्रांस के बाद दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago