फ्रांस के बाद दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी

फ्रांस की 3 दिवसीय यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी यानि बुधवार को अमेरिका पहुंच गए। यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। पीएम ने वॉशिंगटन पहुंचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, कुछ समय पहले ही वॉशिंगटन डीसी पहुंचा हूं। इस दौरान मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलूंगा। भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा. इसके लिए काफी उत्सुक हूं।

बता दें कि, यह यात्रा दोनों ही देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर है। वहीं, अमेरिका के घरेलू एजेंडे और वैश्विक व्यापार पर प्रभाव डालने वाले मुद्दों पर भी चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इस दौरे में जिन प्रमुख मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत काफी खास होगी।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस यात्रा की जानकारी दी और इसे दोनों देशों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण कदम बताया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी जब राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे तो वह नए अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने वाले दुनिया के तीसरे नेता होंगे। ट्रंप के शपथग्रहण के केवल एक महीने के भीतर भारत-अमेरिका के शीर्ष नेताओं की मुलाकात, दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों की महत्ता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:

टीवी शो में मां-बेटे, असल जिंदगी में रोमांटिक कपल: इन 7 हसीनाओं के अफेयर ने उड़ा दी थी सबकी नींद

रणवीर और समय रैना का कॉमेडी शो विवाद: अश्लीलता और संस्कृति पर गहरा असर

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी 2027 की चुनावी बिसात बिछनी शुरू, ओवैसी की एंट्री से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों…

7 hours ago

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल की चेतावनी पर घुटनों पर आई सरकार!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने संविदा कर्मचारियों की नौकरी…

8 hours ago

बदल गए कल्याण बनर्जी के सुर, अभिषेक बनर्जी को लेकर कहा- “वह मेरे बेटे जैसा”….

पश्चिम बंगाल की सियासत में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरूनी मतभेद चर्चा का…

8 hours ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के नए थल सेनाध्यक्ष, इस दिन से संभालेंगे जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के नए प्रमुख की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है।…

9 hours ago

आजमगढ़ में बोले CM Yogi, “अखिलेश जी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी हुई, मैने दर्ज करवाई FIR”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh…

9 hours ago