हरियाणा

हिसार: GJU में हुआ संत नामदेव जयंती समारोह, समारोह में CM नायब सिंह सैनी रहे मुख्य अतिथि

हिसार: GJU में हुआ संत नामदेव जयंती समारोह

 

हिसार की GJU रविवार को आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से गवाह बनी। यहां प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि प्रदेशभर से नामदेव समाज के हजारों लोग हिसार पहुंचे। ऑडिटोरियम में जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बढ़ी, वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया।

समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री और मंत्री का स्वागत किया। मंच पर CM सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नामदेव समाज के लोगों ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर भी जोर दिया

मंत्री रणबीर गंगवा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं ने संत नामदेव जी के उपदेशों को आज के समाज में प्रासंगिक बताया।

इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और हिसार के मेयर प्रवीण पोपली सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मंच पर पहुंचे।

संत नामदेव जयंती समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

संत नामदेव समारोह के बाद CM सैनी का काफिला सीधे नलवा विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना हुआ। यहां राजगढ़ रोड स्थित पनिहार फार्म परिसर में एक बड़ी धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली की सबसे बड़ी खासियत ये रही कि, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल का परिवार मंच पर नजर आया। CM सैनी के साथ पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंच पर बिश्नोई परिवार की उपस्थिति को BJP के भीतर “एकजुटता का संकेत” माना जा रहा है

कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही। बैनर और पोस्टर लेकर समर्थक CM के काफिले के स्वागत में खड़े दिखे। रैली के दौरान CM सैनी ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि, हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि, आने वाले महीनों में हिसार और नलवा हलके में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

वहीं CM ने इस मौके पर तीन अहम विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिनमें हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट के पास “अशोक द्वार” का उद्घाटन, मॉडल टाउन में बनने वाली “मुंशी प्रेमचंद लाइब्रेरी” की आधारशिला, और मुकलान से स्याहड़वा तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शामिल हैं।

CM ने कहा कि, ये परियोजनाएं नलवा और आस-पास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, शिक्षा और संस्कृति को मजबूती देंगी।

वहीं CM की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। डीसी अनीश यादव ने कार्यक्रम को “रेड जोन” घोषित करते हुए धारा 163 लागू कर दी।

इस आदेश के तहत कार्यक्रम स्थल से 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी, डंडे, तलवारें, गंडासी या किसी भी प्रकार के हथियार, तथा खुले पेट्रोल-डीजल की बोतलें रखने पर सख्त प्रतिबंध रहा। साथ ही इस बार बुके तक पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

डीसी ने एसपी शशांक कुमार सावन को निर्देश दिए कि, सीएम को दिए जाने वाले बुके की पहले जांच की जाए और उनकी संख्या सीमित रखी जाए। प्रशासन ने इसके लिए विशेष सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए।

हिसार का ये दिन आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से खास रहा। सुबह जहां संत नामदेव जयंती समारोह में धर्म, समाज और संस्कारों का संदेश दिया गया, वहीं दोपहर बाद नलवा की रैली में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला।

लोगों की भारी भीड़ ने ये साबित कर दिया कि, हरियाणा में राजनीति अब केवल नारों या बयानों पर नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सामूहिक समर्थन पर टिकी है। बिश्नोई परिवार की उपस्थिति ने BJP के लिए संदेश दिया कि, पार्टी एकजुट है और आगामी चुनावों की तैयारी में जुट चुकी है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago