हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है । नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) से जबरन रिटायर किए गए 2011 बैच के अधिकारी रीगन कुमार को अब बर्खास्त कर दिया है। रीगन कुमार पर महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न और अनुशासनहीनता में यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि, रीगन कुमार को 29 जनवरी 2025 को जबरन रिटायर कर दिया गया था । HPSC से सहमति मिलने के बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अधिकारी की जबरन सेवानिवृत्ति को बर्खास्तगी में बदल दिया है। वहीं, यह आदेश 29 जनवरी से लागू होगा।
वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी सरकार का यह पहला मामला है जब किसी HCS अधिकारी को बर्खास्त किया गया है। बता दें कि, इससे पहले साल 2021 में मनोहर लाल सरकार ने नौकरियां बेचने के आरोप में HCS के तत्कालीन डिप्टी सेक्रेटरी अनिल नागर को बर्खास्त कर दिया था।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…