आग से हुए फसल के नुकसान का सीएम सैनी जल्द देंगे मुआवजा, मांगी रिपोर्ट

हरियाणा के उन किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिन किसानों की गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पीड़ित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल पर किसान 1 मई तक आगजनी से गेहूं की फसल के नुकसान का दावा पेश कर सकते हैं। सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, चरखी दादरी, यमुनानगर, कैथल और रोहतक न सात जिलों के 102 गांवों में आग के कारण फसल को भारी नुकसान होने की सूचना मिली है।

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें नुकसान का दावा

हरियाणा सरकार में वित्तीय आयुक्त राजस्व सुमिता मिश्रा ने सातों जिलों के डीसी को भेजे लेटर में निर्देश दिया कि वे किसानों से कहें कि वे अपने फसल नुकसान के दावों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि सरकार उन्हें राहत प्रदान करने के बारे में निर्णय ले सके। कृषि विभाग एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सरकार संबंधित डीसी के जरिए किसानों की ओर से अपलोड की गई रिपोर्ट का सत्यापन करने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी मुआवजा पैकेज का ऐलान करेंगे।

814 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

इससे पहले कृषि विभाग ने अनुमान लगाया था कि आग की घटनाओं के कारण 814 एकड़ से अधिक की  खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। जिससे 312 किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ। खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों के कारण शॉर्ट सर्किट को आग की घटनाओं का मुख्य कारण बताया गया। हरियाणा में गेहूं के खेतों में आग की घटनाओं ने सबसे ज्यादा सिरसा जिले को प्रभावित किया है, जहां 266.28 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे 57 किसान प्रभावित हुए हैं। बता दें कि ऐसी घटनाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में नहीं आती हैं, जो बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को कवर करती है, लेकिन फिर भी हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए इच्छुक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही संबंधित उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी थी।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago