उत्तर प्रदेश

SAHIBA BANO: साजिश के तहत साहिबा बानों बन गई खुशी तिवारी, जमीन के लालच में पति को उतारा मौत के घाट, अनिरुद्धाचार्य की कथा के वीडियो से आया था आइडिया, ऐसी साजिश अभी तक फिल्मों में ही देखी होगी

SAHIBA BANO: साजिश के तहत साहिबा बानों बन गई खुशी तिवारी

 

क्या आप भी अपनी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी जानकारी हर किसी को बता देते हैं, या आप वो सारी चीजें जिन्हें सिर्फ आपको खुद तक रखना चाहिए, उन्हें आप पब्लिक कर देते हैं,,,, तो आप वाकई सबसे बड़े बेवकूफ हैं। जी हां अगर आपको बुरा लग रहा है, तो आपको बुरा लगना भी चाहिए… क्योंकि अगर अब मेरे कहने का आपको बुरा लगता है… तो आपकी जिंदगी बच सकती है। जिंदगी कैसे बचेगी…

अब ये सवाल आपके दिमाग में आ रहा होगा, तो आपको आज मैं एक ऐसी घटना से अवगत करवाने जा रही हूं… जिसे सुनकर आप खुद भी चौक जाएंगें और इस बात से सहमत हो जाएंगे कि, आज की दुनिया में कोई अपना नहीं है, कोई भी आपकी समस्या सुनने नहीं बैठा… और अगर आपकी समस्या कोई सुन रहा है, तो उसका एक मतलब ये हो सकता है कि, वो आपके मजे ले रहा है

अब देखिए आपको मामले से अवगत करवाती हूं… मामला एक कथा से शुरू हुआ और किसी की कथा नहीं बल्कि प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरूद्धाचार्य की कथा। एक व्यक्ति ने कथा के दौरान अपनी समस्या महाराज जी के सामने ऱखी। समस्या थी शादी ना होने की। इस समस्या ने सोशल मीडिया पर मानो तहलका सा ही मचा दिया। और इस वीडियो को बहुत जल्दी फेमस कर दिया गया।

अब उस व्यक्ति ने अपनी समस्या समाधान के लिए महाराज जी के सामने रखी और उसे समाधान भी मिला और वो समाधान था मौत। जी हां जिस व्यक्ति की मैं बात कर रही हूं वो अब हमारे बीच नहीं है उसकी हत्या कर दी गई है। पूरी कहानी बताती हूं

मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी के साथ बड़ा कांड हो गया. इंद्र कुमार की लाश उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मिली है. पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी. जब जबलपुर पुलिस कुशीनगर पहुंची तो पता चला कि इंद्र कुमार तिवारी की हत्या हो गई है… हत्या में एक युवती (SAHIBA BANO) शामिल है, जिसका नाम साहिबा(SAHIBA BANO) उर्फ खुशी है.

जबलपुर के मझौली थाना इलाके के इंद्र कुमार तिवारी अनिरुद्धाचार्य की कथा में शामिल में शामिल हुए थे. यहां सवाल-जवाब के दौरान इंद्र कुमार ने एक सवाल पूछा. जिसका जवाब अनिरुद्धाचार्य ने दिया. ये वीडियो काफी वायरल हुआ. देखिए क्या सवाल-जवाब था?

• इंद्र कुमार- ‘महाराज जी मेरी शादी-आदी नहीं हो रही…18 एकड़ जमीन भी है.’
• अनिरुद्धाचार्य- ‘आपके पास 18 एकड़ जमीन है तो क्या लड़की वाले ये नहीं देख पा रहे? कितनी उम्र हो गई आपकी?’
• इंद्र कुमार- 45 साल.
• अनिरुद्धाचार्य- ’45 तो हो ही गई है…अब क्या… आप साधु बन जाओ अब क्या शादी करना बुढ़ापे में’
• इंद्र – ‘शादी तो जरूर करेंगे महाराज जी क्यों कि, हमको वंश चलाना है… मेरे माता-पिता नहीं हैं… शादी लगती तो है, पर लोग बहका देते हैं. आपकी दया हो जाए तो मेरी शादी हो जाए’
• अनिरुद्धाचार्य- ‘वैसे भी लड़कियां कम हो गई हैं और लड़के ज्यादा हो गए हैं. आपके खाते की लड़की लगता है भगवान ब्रह्मा जी बनाना भूल गए.’

इस वीडियो के वायरल होते ही यूपी के कुशीगनर में साहिबा बानो(SAHIBA BANO) ऊर्फ खुशी और कौशल गौड़ ने देखा कि, इंद्र कुमार शादी करने के लिए काफी बेचैन हैं. इनके पास 18 एकड़ की प्रॉपर्टी है और इनका कोई वारिस भी नहीं है. बस इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कौशल ने सोशल मीडिया से इंद्रकुमार मोबाइल नंबर निकला और शादी का ऑफर दिया…

शादी का ऑफर आते ही इंद्र कुमार झट से तैयार हो गए. साहिबा (SAHIBA BANO)की तस्वीर दिखाकर बताया गया कि, ये खुशी तिवारी है. दोनों की बातें भी कराई गई. कौशल ने शर्त रखी कि, शादी गोरखपुर से होगी. इधर इंद्र ने कुछ जमीन गिरवी रखकर दुल्हन(SAHIBA BANO) के लिए गहने बनवाए और कुछ पुश्तैनी गहने भी लेकर 2 जून को गोरखपुर के लिए रवाना हो गए. इंद्रकुमार तिवारी ने परिवार के दूसरे सदस्यों से बताया कि, गोरखपुर शादी करने जा रहे हैं. 6 जून तक दुल्हन(SAHIBA BANO) के साथ लौट आएंगे.

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि, 8 जून को मझौली थाना इलाके के पड़वार गांव के अजय तिवारी ने इंद्र कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अजय तिवारी ने बताया कि, इंद्र कुमार 2 जून को घर से निकला था. 5 जून को आखिरी बार बात हुई थी. उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ. मोबाइल भी बंद है.

पुलिस को इंद्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गोरखपुर की मिली. पता चला कि, एक शख्स का फोन आया था. उसने 11 जून को आकर इंद्र कुमार की जमीन के कागजात के लिए आने को कहा था. पुलिस ने जाल बिछाया पर वो पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया. पुलिस ने उसका पीछा किया.

परिवार के लोग पुलिस के साथ कुशीनगर के थाना हाटा पहुंचे. वहां पता चला कि, 6 जून को नाले के पास एक लाश मिली थी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. परिजनों ने शव की शिनाख्त इंद्र कुमार के रूप में की. इधर हाटा पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था. पुलिस कौशल गौड़ और साहिबा(SAHIBA BANO) तक पहुंच गई.

पता चला कौशल और साहिबा(SAHIBA BANO) ने इंद्र कुमार से पैसे, गहने, जमीन हड़पने का प्लान बनाया था. दोनों ने दो और लोगों की मदद से इंद्र कुमार को गोरखपुर बुलाया. यहां फर्जी शादी कर उन्हें बंधक बनाकर परिवार वालों से आखिरी बार बात कराई. फिर गहने वगैरह ले लिए. विरोध करने पर इंद्र कुमार की हत्या कर शव को कुशीनगर में नाले के पास फेंक दिया. सोचा लाश सड़ जाएगी और पहचान नहीं हो पाएगी. मामले में पुलिस अन्य दो की तलाश कर रही है.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago